विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और अपने दोनों बच्चों वामिका और अकाई के साथ वृन्दावन प्रेमानंद जी महाराज के दरबार में गए I विराट दो वर्ष पूर्व, वर्ष 2023 में भी प्रेमानंद महाराज जी के शरण में गए थेI

virat anushka
ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद लन्दन न जाकर प्रेमानंद महाराज जी के शरण में गए :-
विराट इससे पहले भी पत्नी अनुष्का के साथ जनवरी 2023 में प्रेमानंद महाराज जी के शरण में गए थे जैसा की अक्सर देखा गया है पिछले कई वर्षों से विराट का अध्यात्म और भक्ति की तरफ अग्रसर हैंI

virat anushka at vrindavan
2016 के टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान एक प्रेस कांफ्रेंस में अध्यात्म पर पूछे गए सवाल के जावब में विराट ने कहा था “Do i look puja path type” इसके बाद से एक बदलाव विराट के जीवन में देखा गया है जब से अनुष्का उनके जीवन में आयीं है उसके बाद से विराट अध्यात्म की तरफ आगे बढ़ रहे हैंI
प्रेमानंद महाराज जी ने भी कहा की अनुष्का के आने के बाद विराट भक्ति की और आगे बढे हैं:-
महाराज जी ने भी विराट के भक्ति और अध्यात्म की ओर झुकाव को लेकर कहा की विराट के भक्ति की ओर आगे बढ़ने की सबसे बड़ी वजह अनुष्का शर्मा हैंI जब से अनुष्का उनके जीवन में आयीं है विराट सकारात्मक तरीके से अध्यात्म और भक्ति की तरफ आगे बढ़ रहे हैंI
महाराज जी ने विराट और अनुष्का को दिया आशीर्वाद:-
विराट कोहली को लेकर महाराज जी ने कहा की आपकी साधना निरंतर अभ्यास करना ही है, अपनी साधना पर लगातार निरंतर कार्य करते रहना है, अभ्यास वह पूंजी है, जहाँ पर आपको सफलता मिलेगीI आपकी साधना क्रिकेट हैI लगातार मिल रहे असफलता को लेकर भी प्रेमानन्द महाराज जी ने विराट से कहा की ‘जब सफलता नहीं मिलती तब भी लगातार आपको मुस्कुराते रहना हैI’
अनुष्का के सवाल जिसमे उनके द्वारा कहा गया कि पिछली बार जब वह महारज जी की शरण में आई थीं, तब उनके मन में कई सारे सवाल थे, लेकिन वहां मौजूद अन्य लोगों ने उनसे वो सवाल पूछ लिए थेI जिस कारण वो अपने मन में ही सारे सवाल रखकर चली गयी थींI इस बार उन्होंने कहा की वे भी प्रेम भक्ति की ओर आगे बढ़ना चाहती हैं , इसपर प्रेमानंद महाराज जी ने उन्हें आशीर्वाद दिया हैI
इस प्रकार पिछले कई वर्षों से लगातार देखा जा रहा है की विराट कोहली पिछले कुछ वर्षों में लगातार आस्था पर भरोसा दिखाते हुए निरंतर मंदिर और प्रेमानंद महाराज जी के शरण में पहुचं रहे हैं जैसा की सोशल मिडिया पर देखा जा सकता है की विराट पुरे परिवार के साथ महाराज जी के दरबार में पहुंचे हैं जिसमे उनकी पत्नीं और दोनों बच्चे महाराज जी से आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैंI
Leave a Reply